फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conovcation in jammu university

फिजिकल एजूकेशन में एमफिल, पीएचडी की दरकार

Wed, 27 Aug 2014 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 27 Aug 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
conovcation in jammu university

जेयू से एमपीएड और बीपीएड में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की चाहत है कि विश्वविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन में एमफिल और पीएचडी का भी इंतजाम किया जाना चाहिए। दोनों विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


एमपीएड में स्वर्ण पदक विजेता तकदीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में फिजिकल एजूकेशन में एमफिल और पीएचडी की कमी है। यह पढ़ाई शुरू होने पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में यह शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य फिजिकल एजूकेशन के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त तथा जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि एमपीएड में स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्हें पहली सितंबर को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बीपीएड (फिजिकल एजूकेशन में ग्रेजुएट) में संगीता भट्ट ने गोल्ड मेडल हासिल कि या है। उधर, फिजिकल एजूकेशन डिपार्टमेंट में इसे लेकर भारी उत्साह है। जेयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर एंड फिजिकल एजूकेशन के हेड प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed