{"_id":"0ae9cc0d2a3a19094987a3aa6e0ce3be","slug":"conovcation-in-jammu-university-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में सितंबर माह समारोहों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में सितंबर माह समारोहों के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में पहली सितंबर से लेकर आखिरी हफ्ते तक लगातार समारोहों का दौर चलता रहेगा। पहली सितंबर को दीक्षांत समारोह के बाद सोलह सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा दस से लेकर 27 सितंबर तक डिसप्ले योर टैलेंट का महाकुंभ होगा, जिसमें कालेज स्तर तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जहां जम्मू विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, वहीं चार सितंबर तक प्रतिभागियों के पंजीकरण होंगे तथा प्रतिभागियों एवं टीमों के पंजीकरण के लिए आवेदन आ रहे हैं। दूसरी ओर पहली सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए वर्ष-2013 के मेधावी और मेडल होल्डर विद्यार्थियों के पंजीकरण हो चुके हैं, जिसको लेकर बताया जा रहा है कि वर्ष-2013 में उत्तीर्ण एवं मेडल होल्डरों की संख्या 180 के करीब है।
विज्ञापन
उधर, पहली सितंबर को होने वाली चौदहवें दीक्षांत समारोह के लिए 29 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होने जा रही है, जिसको लेकर कोर कमेटियों के हर सदस्यों का ध्यान केंद्रित है। वहीं समारोह स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है तथा लगातार पुलिस निगरानी हो रही है। गौरतलब है कि जम्मू विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक एक ही महीने में दो दीक्षांत समारोह पहली बार हो रहा है तथा 27 अगस्त को भी रिहर्सल होगी।
विज्ञापन