फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   conovcation in jammu university

जम्मू विश्वविद्यालय में सितंबर माह समारोहों के नाम

Tue, 26 Aug 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 26 Aug 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
conovcation in jammu university

जम्मू विश्वविद्यालय में पहली सितंबर से लेकर आखिरी हफ्ते तक लगातार समारोहों का दौर चलता रहेगा। पहली सितंबर को दीक्षांत समारोह के बाद सोलह सितंबर को विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसके अलावा दस से लेकर 27 सितंबर तक डिसप्ले योर टैलेंट का महाकुंभ होगा, जिसमें कालेज स्तर तथा विश्वविद्यालय के  विभिन्न विभागों के विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में जहां जम्मू विश्वविद्यालय के स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, वहीं चार सितंबर तक प्रतिभागियों के पंजीकरण होंगे तथा प्रतिभागियों एवं टीमों के पंजीकरण के लिए आवेदन आ रहे हैं। दूसरी ओर पहली सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए वर्ष-2013 के मेधावी और मेडल होल्डर विद्यार्थियों के पंजीकरण हो चुके हैं, जिसको लेकर बताया जा रहा है कि वर्ष-2013 में उत्तीर्ण एवं मेडल होल्डरों की संख्या 180 के करीब है।
विज्ञापन


उधर, पहली सितंबर को होने वाली चौदहवें दीक्षांत समारोह के लिए 29 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होने जा रही है, जिसको लेकर कोर कमेटियों के हर सदस्यों का ध्यान केंद्रित है। वहीं समारोह स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार को हाई सिक्योरिटी में रखा गया है तथा लगातार पुलिस निगरानी हो रही है। गौरतलब है कि जम्मू विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक एक ही महीने में दो दीक्षांत समारोह पहली बार हो रहा है तथा 27 अगस्त को भी रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed