{"_id":"59cd17804f1c1ba8538b4cbf","slug":"congress-workers-threw-a-ruckus-deputy-chief-minister-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, उपमुख्यमंत्री का आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, उपमुख्यमंत्री का आवास घेरा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
nirmal singh
- फोटो : AMAR UJALA
महाराजा हरि सिंह जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित न होने और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के आवास को घेरकर हंगामा किया। वहीं, उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाने के बाद कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए और आधे घंटे तक उपमुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर सर्किट हाउस के बाहर पहले पुतला जलाया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। इस बीच देखते-देखते प्रदर्शनकारी पुलिस घेरे को तोड़कर आवास का घेराव करने में कामयाब हो गए। वह मुख्य गेट पर भी चढ़ गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर शगोत्रा ने कहा कि भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों के साथ धोखा किया है। विधानसभा चुनाव में सब्जबाग दिखाकर 25 सीटें जीतने के बाद भाजपा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश तक घोषित नहीं करवा पाई। उपमुख्यमंत्री केवल मुख्यमंत्री को खुला पत्र ही लिखते रह गए। उन्होंने कहा भाजपा को जम्मू में विकास और जन भावनाओं की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
केवल तबादलों और नियुक्तियों का ही ज्यादा ध्यान है। उन्होंने कहा भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, तो दूसरी तरफ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज किया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष सत शर्मा, विरेंद्र सिंह चिब, बलवीर सिंह, पंकज बसोत्रा, परमजीत सिंह, चरणजीत चीकू, जितेंद्र चिब, चेतन, अनूप गुप्ता, रिकी डलोत्रा, अश्विनी शर्मा, राकी चौधरी, राजीव गुप्ता, एजाज चौधरी, गगनदीप सिंह, होशियार सिंह, पंकज शर्मा, सचिन गुप्ता, जगजोत सिंह आदि मौजूद रहे।