{"_id":"65231cb20708cd1cff0074cb","slug":"congress-win-the-election-jammu-news-c-10-jam1008-218532-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव में जीत का जश्न, नेता बोले-तेलंगाना और मध्यप्रदेश में भी खुलेगी मोहब्बत की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव में जीत का जश्न, नेता बोले-तेलंगाना और मध्यप्रदेश में भी खुलेगी मोहब्बत की दुकान
विज्ञापन
कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव में जीत के बाद खुशी मनाते कांग्रेसीफोटो पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्र शासित लद्दाख में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की है। इसके चलते जम्मू कश्मीर के नेता गदगद हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सतीश शर्मा ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि जिस तरह से कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीत कर आए, उससे एक बात साफ हो गई है कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद जीत का आगाज जम्मू कश्मीर के कारगिल से हुआ है। इसी वर्ष 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वापसी कर रहे हैं। तेलंगाना और मध्यप्रदेश में जीत कर वहां भी राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान खोलने जा रहे हैं। भाजपा ने कारगिल में जीत के लिए हरसंभव प्रयास किया और कई दिग्गज नेता उतारे, मगर जनता ने उन्हें नकार कांग्रेस और नेकां के प्रति विश्वास जताया। यहां ब्लॉक अध्यक्ष जनक राज, जम्मू संभाग के अल्पसंख्यक अध्यक्ष बलदेव सिंह वजीर, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, गुरदास मल, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।