{"_id":"61898db68f141a36b96d8bc2","slug":"congress-vijay-diwas-jammu-jammu-city-news-jmu247442930","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश युद्ध में इंदिरा गांधी का रहा बेजोड़ नेतृत्व: डावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश युद्ध में इंदिरा गांधी का रहा बेजोड़ नेतृत्व: डावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एआईसीसी संयोजक बांग्लादेश मुक्ति युद्ध स्मारक समिति कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बेजोड़ नेतृत्व रहा। उन्होंने अमेरिका और चीन के दबाव बीच बांग्लादेश को मुक्त करने का साहसिक निर्णय लिया। बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों ने 13 दिन में पाकिस्तान को पछाड़कर उनके 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया। यह बातें उन्होंने बांग्लादेश विजय समारोह की 50वीं वर्षगांठ पर सोमवार को पलोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
डावर ने युद्ध में घायल और शहादत देने वाले जवानों को याद किया। विशेष रूप से परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व पर हर देशवासी विशेषकर कांग्रेसियों को गर्व होना चाहिए। उन्होंने देश के वर्तमान नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में असमर्थ है। हमारे क्षेत्र में चीन की घुसपैठ निरंतर हो रही है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने बांग्लादेश युद्ध के नायकों, इंदिरा गांधी व सेना के नेतृत्व की सराहना की। वरिष्ठ नेता मूला राम और रमण भल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को बड़ी जीत दिलाई। भाजपा झूठे प्रचार कर रही है। इस दौरान चमन जैन, द्वारिका चौधी और रवींद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।