फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress upset with omar govt in jammu and kashmir

'हम नहीं गिराएंगे खुद गिर जाएगी उमर सरकार'

Tue, 19 Aug 2014 01:40 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
congress upset with omar govt in jammu and kashmir

पिछले एक महीने से राज्य कैबिनेट की बैठक नहीं होने पर साझा सरकार के घटक दल कांग्रेस ने कड़ा रुख इख्तियार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने साफ कर दिया कि कैबिनेट और समन्वय समिति की बैठकों के अभाव में सरकार खुद गिर जाएगी, हम सरकार गिराने वाले नहीं।

कैबिनेट और समन्वय समिति की बैठकें नहीं होने से साझा सरकार की संवैधानिक सूरत ही नहीं रहेगी।

आखिर क्यों नहीं हो रही कैबिनेट बैठक

congress upset with omar govt in jammu and kashmir

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उमर उजाला से बातचीत में प्रो. सोज ने अपना यह नया रुख जाहिर किया। सोज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को धमकी नहीं दी है।

बतौर प्रदेश कांग्रेस और समन्वय समिति के अध्यक्ष उन्हें मुख्यमंत्री से यह जानने का हक है कि आखिर क्यों कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही है।

उमर का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पहाडि़यों को आरक्षण देने के ऐलान हो रहे हैं, इसका स्वागत है। मगर कांग्रेस ओबीसी को राज्य में चार फीसदी आरक्षण देने की वकालत कर रही है। इसमें कश्मीर और लद्दाख के तेली वर्ग को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'डेमोग्राफी में बदलाव इंसानी मसला'

congress upset with omar govt in jammu and kashmir

पीओके रिफ्यूजियों के पुनर्वास पर कश्मीर में रियासत की डेमोग्राफी के बदलाव संबंधी भ्रम अथवा फैलाई जा रही आशंका पर प्रो सोज ने कहा कि यह गलत है। यह एक इंसानी मसला है। इसे इंसानी मदद और नजरिए से ही हल किया जाना चाहिए।

कांग्रेस सिर्फ स्टेट सब्जेक्ट होल्डर पीओके, 1965 और 1971 के रिफ्यूजियों के स्थायी पुनर्वास की मांग संबंधी प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की मांग कर रही है। इससे राज्य सरकार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

आखिर पैकेज तो केंद्र सरकार को ही देना है। इसमें नेकां को कोई दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस नान स्टेट सब्जेक्ट रिफ्यूजियों की बात नहीं कर रही है।

इसलिए कांग्रेस चाहती है कि जल्द कैबिनेट की बैठक में अवाम के हित में लंबित फैसले लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed