{"_id":"befa47f3976689815962b1dbabeb6903","slug":"congress-state-president-ghulam-ahmad-mir-in-anantnag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चुनाव हुए तो कांग्रेस का पलड़ा होगा भारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चुनाव हुए तो कांग्रेस का पलड़ा होगा भारी’
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से सांगश में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने कि जम्मू-कश्मीर में जो हालात बने हैं, उसके लिए पीडीपी और भाजपा बराबर की जिम्मेदार है।
विज्ञापन
जेएनयू मामले पर कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने वहां पर संबोधित किया, उस पर भी भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। यह दुख की बात है। उन्होंने कहा कि जो इस वक्त मुल्क में हालात बने हुए हैं, उसके लिए भाजपा जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कहा कि इस वक्त जो भी चुनाव होंगे, उसमें कांग्रेस अपने बल पर जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। यह भी कहा कि पूर्व सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट को न तो विधानसभा में लाया न ही तब की सरकार ने उस वक्त पास किया।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चाहती है कि लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाए। वर्तमान में लोगों के सड़क पर उतरने के लिए पीडीपी और भाजपा की पूर्व गठबंधन सरकार जिम्मेदार है।
जम्मू के लोग भी भाजपा के झूठे वादों के बारे में जान चुके हैं। यहां भी कांग्रेस मजबूत होगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता ताज मोहिउद्दीन, गुलजार अहमद वानी, मो. अमीन भट, जलाल अहमद शाह, मोहम्मद अनवर और इकबाल मीर मौजूद रहे।