फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress said imposing PSA on Farooq Abdullah is unfortunate and unjust

फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगने के बाद शुरू हुई सियासी बयानबाजी, कांग्रेस ने कहा- यह अन्याय है

Tue, 17 Sep 2019 12:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Congress said imposing PSA on Farooq Abdullah is unfortunate and unjust
फारूक अब्दुल्ला, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगाना दुर्भाग्यपूर्ण और अन्याय है। यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। दुनिया में सबसे बड़े भारत के लोकतंत्र में यह कदम गलत संदेश देगा। केंद्र व राज्य सरकार लोकतंत्र की भावनाओं का सम्मान करते हुए खासतौर पर विपक्षी दलों के नेताओं के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने का काम करे।

विज्ञापन


विज्ञापन


शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य को अपने गृह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में आने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शायद लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह पहली बार हुआ है। भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं पर असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। भाजपा विपक्ष मुक्त भारत पर काम कर रही है, जबकि वह यह भूल रही है कि विपक्ष भी लोगों की आवाज होता है।

भाजपा बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई कर रही- नेशनल कांफ्रेंस

नेशनल कांफ्रेंस(नेका) के वरिष्ठ नेता अजय सडोत्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पीएसए लगाने की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक कई बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 1966 में आतंकवाद के दौर में भी वह राष्ट्र हित के लिए लड़ते रहे। लेकिन भाजपा बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई कर रही है। वह जम्मू-कश्मीर के प्रमुख विपक्षी दल के नेता हैं।

नेकां प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 43 दिन से पार्टी नेताओं पर पाबंदियां लगाई गई हैं, जिससे अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। इन परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर को मुसीबत की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में डॉ. अब्दुल्ला के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ेगा। भाजपा को अपनी नीतियों में बदलाव लाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed