{"_id":"5d523ab28ebc3e6cc768b6b4","slug":"congress-said-bjp-has-destroyed-identity-of-jammu-and-kashmir-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने खत्म कर दी जम्मू-कश्मीर की पहचान, भावनाओं को दरकिनार कर बनाया बेवकूफः कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने खत्म कर दी जम्मू-कश्मीर की पहचान, भावनाओं को दरकिनार कर बनाया बेवकूफः कांग्रेस
Tue, 13 Aug 2019 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद उत्पन्न हुए हालात के लिए प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि भाजपा ने देश से जम्मू-कश्मीर की पहचान को खत्म कर दिया है। असंवैधानिक तरीके और सत्ता का दुरुपयोग करके अनुच्छेद 370 को हटाया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित राज्यों में बांटकर इसका विभाजन कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर की पीढ़ी को भविष्य में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जम्मू में सोमवार को मीर के आवास पर हुई बैठक में जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा हासिल था। लेकिन भाजपा ने एक साजिश के तहत इसे केंद्र शासित राज्य करके सभी अधिकार खत्म कर दिए हैं। भविष्य में खासतौर पर एससी/एसटी/ओबीसी युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दाखिलों और नौकरियों में कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ेगा। भाजपा ने जम्मू की भावनाओं को दरकिनार करते हुए लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डोगरा की अपनी पहचान थी, लेकिन अब केंद्र शासित राज्य बनाने से यह पहचान खत्म हो गई है। जम्मू-कश्मीर को तोड़ने से पहले यहां के लोगों को भाजपा ने विश्वास में नहीं लिया। क्षेत्रीय स्तर के नेताओं को घरों में कैद किया गया है। देश दुनिया में जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात और लोगों के विरोध को नहीं दिखाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की एक बड़ी आबादी केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ है। कांग्रेस स्थिति पर नजर रखे हुए हैै और लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्रीय नेताओं पर लगाई पाबंदियों को हटाया जाए।
विज्ञापन