फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress,protest,jammu

केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की रैली, धक्का-मुक्की के बाद दी गिरफ्तारियां

विज्ञापन
congress,protest,jammu
जम्मू। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार से मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 15 दिवसीय जन जागरण अभियान का आगाज किया। गोल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के बाद राजभवन तक रैली निकालने का प्रयास किया गया। गांधीनगर में ही हल्की धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करो, जल्द विधानसभा चुनाव करवाओ और महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दो सहित अन्य जन मुद्दों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सबसे पहले कांग्रेस नेताओ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू देश में सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे हैं और उनकी नीतियों से ही देश का विकास हर क्षेत्र में हुआ। पंडित नेहरू न होते तो जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता। भल्ला ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस ले लिया। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश की जनता ने उप चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंका है। 2024 में मोदी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मूला राम ने कहा केंद्र सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। हर वर्ग परेशान है। भाजपा केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। जिला अध्यक्ष योगेश साहनी ने कहा कि कांग्रेस का जनजागरण अभियान 15 दिन तक यानि 29 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम लोगों को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष इंदु पवार और सतीश शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed