फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress party will contest assembly by-elections in Jammu and Kashmir

J&K: समझौते से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, हर हाल में उपचुनाव लड़ेगी पार्टी, बडगाम सीट छोड़ने को तैयार

Wed, 28 May 2025 12:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 12:40 AM IST
सार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी उपचुनाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस दो में से एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसमें नेशनल कान्फ्रेंस के साथ समझौता कर बडगाम की सीट छोड़ी जा सकती है। 

विज्ञापन
Congress party will contest assembly by-elections in Jammu and Kashmir
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नेशनल कान्फ्रेंस के साथ अभी तक पार्टी का समझौता नहीं हुआ है। इसके बावजूद कांग्रेस नगरोटा सीट को गठबंधन के तहत अपने खाते में मान रही है। कांग्रेस ने अपनी तरफ से बडगाम की सीट नेशनल कान्फ्रेंस के लिए छोड़ने का मन बनाया है।

विज्ञापन

दोनों राजनीतिक दलों के बीच समझौता एक-दूसरे के समर्थन में होगा। हालांकि सीटों के बंटवारे का यह प्रारूप कांग्रेस ने ही डिजाइन किया है। इस पर नेशनल कान्फ्रेंस की तरफ से अभी तक किसी भी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। पार्टी ने 39 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लेकिन इनमें से महज छह सीटें कांग्रेस जीत पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में कांग्रेस की हालत काफी खराब थी। यहां पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और महज एक ही सीट पर जीत हासिल की। कश्मीर में 10 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। उसमें से पांच सीटों पर जीत मिली थी। इस बार उपचुनाव में एक सीट जम्मू संभाग में खाली है, जबकि दूसरी सीट कश्मीर संभाग में खाली हुई है। कांग्रेस नगरोटा में अपने पुराने प्रदर्शन को देखते हुए भी यहां दमदार प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रही है। कांग्रेस ने अपनी तरफ से साफ कर दिया है कि गठबंधन हो या न हो पार्टी नगरोटा सीट पर उपचुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन

राहुल गांधी के दौरे ने बढ़ाया जोश
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिनों प्रदेश का दौरा किया है। पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का मुआयना करने पहुंचे राहुल गांधी से कांग्रेस नेताओं ने भी मुलाकात की थी। इस दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों समेत उपचुनाव की तैयारियों का संदेश राहुल गांधी तक पहुंचाया गया। इसके अलावा बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी के पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट्ट ने इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाॅइन कर ली है। कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं और बैठकें लगातार हो रही हैं।

जम्मू-कश्मीर को छोड़ पांच सीटों पर उपचुनाव
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की जा चुकी है। गुजरात की दो विधानसभा सीटों समेत केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर 19 जून को मतदान और 23 जून को मतगणना होनी है। संभावना जताई जा रही थी कि जम्मू-कश्मीर में भी दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव बाकी राज्यों के साथ हो जाएंगे। लेकिन चुनाव आयोग ने फैसला नहीं किया है। राजनीतिक दल प्रदेश में अमरनाथ यात्रा को लेकर चुनाव की तारीख घोषित न होने की बात कर रहे हैं।

हम तैयार, एक सीट पर जरूर लड़ेंगे : कांग्रेस
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि पार्टी उपचुनाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस दो में से एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसमें नेशनल कान्फ्रेंस के साथ समझौता कर बडगाम की सीट छोड़ी जा सकती है। कांग्रेस के पदाधिकारी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव का फैसला चुनाव आयोग को लेना है। यह फैसला जब भी होगा, कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार मिलेगी।

यह भी पढ़ें: आतंक को साफ संदेश: 'कायराना हरकतों से हम नहीं डरने वाले', पहलगाम में पाकिस्तान पर बरसे सीएम उमर अब्दुल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed