फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress' move on statehood alone has no meaning: Hilal

राज्य के दर्जे पर कांग्रेस के कदम का अकेले कोई मतलब नहीं : हिलाल

विज्ञापन
Congress' move on statehood alone has no meaning: Hilal
कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) का समर्थन नहीं मांगा। एनसी की भागीदारी और व्यापक जन समर्थन के बिना इस तरह के कदम का अपने आप में कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

यह बातें सोनावारी के विधायक हिलाल अकबर लोन ने वीरवार को कही। वह उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुल्हामा गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधायक ने कहा कि कुल्हामा गांव के लोगों की वर्षोंं से उपेक्षा की जा रही है। मैंने आज इलाके का दौरा किया और लोगों की शिकायतें सुनीं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। विधायक ने विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के कार्यकारी अभियंता से बढ़े हुए बिजली बिलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बढ़े बिजली दरों के बोझ तले दबे हुए हैं। कहा कि उन्होंने पीडीडी अधिकारियों को इस मुद्दे से अवगत करा दिया है। उम्मीद है सकारात्मक समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed