फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress looking for communal riots in the country, communal color to CAA for power: Ravindra Raina

देश में दंगे भड़काने की ताक में कांग्रेस, सत्ता के लिए सीएए को दे रही सांप्रदायिक रंग: रवींद्र रैना

Sun, 29 Dec 2019 09:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Congress looking for communal riots in the country, communal color to CAA for power: Ravindra Raina
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : एएनआई, फाइल
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह सत्ता लोलुपता के चलते देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काने का प्रयास कर रही है। पार्टी मुख्यालय में रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर पार्टी नेताओं की कार्यशाला में रैना ने कहा कि हर नए दिन के साथ कांग्रेस कोशिश कर रही है कि बड़े पैमाने पर देश में हिंसा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा संयम बरत रही है और नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस की तरफ से फैलाए जा रहे झूठ को लोगों के समक्ष जन जागरण और जन संपर्क अभियान के तहत रख रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेताओं खासतौर से जन संपर्क अभियान के लिए बनाई गई टीम के सदस्यों से कहा कि वह संबंधित वार्ड व पंचायतों के हर घर तक पहुंचें और लोगों तक सच को पहुंचाएं। उन्होंने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों से कहा कि वह भी जिला व मंडल स्तर पर ऐसी ही कार्यशालाएं करवाएं ताकि पार्टी का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचे। 
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में पूरी तरह से कानूनी तरीकाकार को अपनाया गया है। लोकसभा व राज्यसभा में बिल पास होने के बाद ही इसे कानून का रूप मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी, ट्रिपल तलाक, नोटबंदी, 370 हटाने और अब नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे साहस पूर्ण फैसले लेने की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से जनजागरण और संपर्क अभियान
महासचिव संगठन अशोक कौल ने कहा कि भाजपा एक से 15 जनवरी 2020 तक प्रदेश में सीएए पर जनजागरण और जन संपर्क अभियान चलाएगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वह आवंटित किए गए क्षेत्रों के दौरे करें। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, सुनील शर्मा आदि भी मौजूद रहे। 

अभियान के लिए टीमें गठित
एक से 15 जनवरी तक सीएए पर जन जागरण अभियान के लिए प्रदेश भाजपा ने प्रदेश स्तरीय टीम में महासचिव सुनील शर्मा, सचिव अरविंद गुप्ता और अजय परगाल को शामिल किया है। जन संपर्क अभियान के लिए महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, प्रेस सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा, सोशल मीडिया प्रभारी जयदेव रजवाल को प्रभारी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed