फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress leaders are insulting the symbol of national faith

कांग्रेस नेता राष्ट्रीय आस्था के प्रतीक का कर रहे अपमान: चुग

विज्ञापन
Congress leaders are insulting the symbol of national faith
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह को एक राजनीतिक समारोह बताने के लिए राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की आलोचना की है। कहा कि यह कांग्रेस नेताओं के राम विरोधी रुख को दर्शाता है। कांग्रेस हमेशा भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ विभाजनकारी राजनीति करती रही है।

प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है जिसमें सभी जाति और समुदाय के लोग शामिल लेंगे। भगवान राम एक राष्ट्रीय गौरव हैं, लेकिन दुर्भाग्य से यह कांग्रेस है जो इससे दूर रहने का फैसला करके इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है। ऐसे समय में जब पूरा देश श्री राम के जयकारों से गूंज रहा है, कांग्रेस लोकप्रिय भावना के विपरीत विघटनकारी स्वर में आवाज उठा रही है। राजनीतिक चिंताओं के बावजूद सभी को अयोध्या समारोह का निमंत्रण भेजा गया है, फिर भी कांग्रेस इसमें राजनीति जोड़ने से बच नहीं पाई है। इस मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह जैसे प्रमुख लोगों का क्या कहना है, उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से देश के लोगों की लोकप्रिय आस्था का सम्मान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed