फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress leader Karan Singh's son Ajatshatru joins BJP

BJP के सपोलिया कांग्रेस में, नेकां से भाजपा में गए अजातशत्रु

Mon, 10 Nov 2014 12:12 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Karan Singh's son Ajatshatru joins BJP

विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी दलों में उथल-पुथल मच गई है। टिकट से वंचित नेताओं में दूसरे दलों का दामन थामने की होड़ लगी है। कल तक एक दूसरे को नहीं सुहाने वाले नेता एक-दूसरे से गलबहियां करते दिख रहे हैं। रविवार को कई दलबदल हुए।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के विधान पार्षद अजातशत्रु ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। जबकि भाजपा के बसोहली के विधायक जगदीश राज सपोलिया कांग्रेस में शामिल हो गए। दरहाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उप प्रधान ठाकुर पूरण सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन


अनंतनाग जिले से नेशनल कांफ्रेंस के जिला उपप्रधान एडवोकेट मोहम्मद सईद खान भी पार्र्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मंत्री गारू राम के कांग्रेस छोड़ने की खबर है। इसके अलावा हीरानगर के भाजपा विधायक दुर्गा दास के भी पैंथर्स पार्टी में जाने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक में वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह व अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बसोहली से भाजपा विधायक जगदीश राज सपोलिया कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर सपोलिया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बिना र्कोई कारण बताते हुए टिकट नहीं दी।

चौधरी लाल सिंह की वजह से ही उन्होंने पहले कांग्रेस छोड़ी थी। अब लाल सिंह भाजपा में आ गए हैं, इसलिए वह भाजपा छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह ने कहा कि सपोलिया की घर वापसी पर उनका स्वागत है।

नेकां के मोहम्मद सईद खान भी भाजपा में पहुंचे

Congress leader Karan Singh's son Ajatshatru joins BJP

उधर, भाजपा मुख्यालय कच्ची छावनी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के उपप्रधान एवं पूर्र्व मंत्री ठाकुर पूरण सिंह अपने समर्र्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, प्रवक्ता सुनील सेठी, विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया, सचिव मुनीश शर्मा की मौजूदगी में हुए कार्र्यक्रम में भाजपा में पूर्ण सिंह का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरणा लेकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने की सोची। प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि ठाकुर पूर्ण सिंह के पार्टी में शामिल होने से भाजपा के कांग्रेस मुक्त राष्ट्र्र की कवायद को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उनके साथ कांग्रेस ब्लाक प्रधान बुद्धल एवं सरपंच मिसरी खान, महासचिव अब्दुल रशीद शाहीन, कमल नैन, कांग्रेस नेता पंडित पारस राम, जावेद इकबाल आदि भी भाजपा में शामिल हुए।

वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में हुए कार्र्यक्रम में अनंतनाग से नेकां के जिला उपप्रधान एडवोकेट मोहम्मद सईद खान भाजपा में शामिल हो गए। खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed