{"_id":"5d8b58c48ebc3e93a170c06c","slug":"congress-leader-ghulam-nabi-azad-on-jammu-kashmir-visit-says-democracy-finished-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता आजाद का बयान, बोले-जम्मू-कश्मीर में है प्रशासन का आतंक, राज्य में लोकतंत्र खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता आजाद का बयान, बोले-जम्मू-कश्मीर में है प्रशासन का आतंक, राज्य में लोकतंत्र खत्म
Wed, 25 Sep 2019 05:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 25 Sep 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद
- फोटो : फाइल, एएनआई
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद अपना कश्मीर दौरा पूरा करके जम्मू पहुंचे। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर और वहां के लोग जितने निराश और हताश हैं उतने ही जम्मू के लोग भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कि केवल सत्ता पक्ष के 100-200 लोगों को छोड़कर कोई भी अनुच्छेद 370 हटाए जाने से खुश नहीं है। आजाद ने जम्मू में वार्ता के दौरान कहा कि प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखा है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई भी चीज नहीं है।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि कश्मीर में हालात बद से बदतर हैं। जम्मू-कश्मीर के हालात पर सर्वोच्च न्यायालय में कोई रिपोर्ट देने पर दिल्ली जाकर फैसला लिया जाएगा। कश्मीर के दौरे के दौरान मुझे स्थानीय प्रशासन ने 10 फीसदी स्थानों पर ही जाने की अनुमति दी। आजाद घाटी के चार दिन के दौरे के बाद मंगलवार को जम्मू पहुंचे थे।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 के हटने के करीब पौने दो माह बाद आजाद को सर्वोच्च न्यायालय से छह दिन के दौरे की अनुमति मिली है। इससे पहले उन्होंने तीन बार जम्मू-कश्मीर में आने की कोशिश की, लेकिन एयरपोर्ट से उन्हें दिल्ली लौटा दिया गया।
विपक्षी नेताओं पर पाबंदियों पर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसी को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं है। आजाद ने शाम को पार्टी कैडर के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की।
इसमें जम्मू-कश्मीर के हालात के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। आजाद अपने छह दिन के दौरे में घाटी में श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग के बाद जम्मू में दो दिन रहेंगे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अधिकतर शीर्ष नेताओं पर पाबंदियां जारी हैं।