फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress

देश को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही भाजपा: नगमा

विज्ञापन
congress
जम्मू। भाजपा की विचारधारा गरीब विरोधी है। इस राजनीतिक दल का एकमात्र एजेंडा देश को सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना है। यह आरोप कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने जम्मू मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयोजि बैठक में लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर भाजपा को घेरने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु पवार के साथ प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में माथा भी टेका। उधर, नगमा की मौजूदगी में कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं। दोपहर के समय जम्मू हवाई अड्डे के निकट पीर बुडन शाह की मजार पर भी गईं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। आम जनता की समस्याएं बढ़ी हैं। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सरकार बड़े कारपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष पवार ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में गरीबी, महंगाई और हिंसा बढ़ी है। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई और आज तक उनको पूरा नहीं किया गया है। देश में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एक बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस के संदेश को समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना होगा। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed