{"_id":"6202d702350559597a26333b","slug":"congress-jammu-city-news-jmu2534506181","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही भाजपा: नगमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही भाजपा: नगमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा की विचारधारा गरीब विरोधी है। इस राजनीतिक दल का एकमात्र एजेंडा देश को सत्ता में बने रहने के लिए सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करना है। यह आरोप कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नगमा ने जम्मू मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयोजि बैठक में लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के बाद महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर भाजपा को घेरने पर जोर दिया।
उन्होंने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु पवार के साथ प्रमुख बावे वाली माता के मंदिर में माथा भी टेका। उधर, नगमा की मौजूदगी में कई महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं। दोपहर के समय जम्मू हवाई अड्डे के निकट पीर बुडन शाह की मजार पर भी गईं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। आम जनता की समस्याएं बढ़ी हैं। देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है। सरकार बड़े कारपोरेट घरानों का समर्थन कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष पवार ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में गरीबी, महंगाई और हिंसा बढ़ी है। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई और आज तक उनको पूरा नहीं किया गया है। देश में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एक बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस के संदेश को समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना होगा। जनता को भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद किया जाए।