{"_id":"5df90fc48ebc3e87a91f3635","slug":"congress-is-resorting-to-external-elements-to-oppose-the-citizenship-amendment-act-jitendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को बाहरी तत्वों का सहारा ले रही कांग्रेस: डॉ. जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को बाहरी तत्वों का सहारा ले रही कांग्रेस: डॉ. जितेंद्र सिंह
Tue, 17 Dec 2019 10:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में कांग्रेस पर देश में संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए पीएमओ में राज्यमंत्री एवं पूर्वोत्तर मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस विरोध करने के लिए बाहरी तत्वों का सहारा ले रही है।
राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अपना आधार खो चुकी है तथा वह कई धड़ों में बंटी हुई है। इसके कारण वह अपने बूते ढंग से विरोध प्रधर्शन भी नहीं आयोजित कर पा रही। इसके लिए भी उसे बाहरी लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी साबित करने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर हमेशा कपट पूर्ण रुख अख्तियार करती है। अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भी कांग्रेस बिना किसी ठोस वजह के सरकार के फैसले का विरोध कर रही थी।

डॉ. जितेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय से अटके मुद्दों के प्रति अदम्य साहस दिखाया है। कांग्रेस पार्टी भोले-भाले लोगों को भड़काकर भूतकाल में की गई अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास कर रही है।
गुवाहाटी से कर्फ्यू पूर्णतया हटने और अति संवेदनशील डिब्रूगढ़ और जोरहाट से रात का कर्फ्यू हटने का जिक्र करते हुए डॉ. जितेंद्र ने उत्तर पूर्व में लगभग शांत हो चुके हालातों पर संतोष जताया। उन्होंने भरोसा जताया कि आम जनता नागरिकता संशोधन कानून के फायदों के बारे में जागरूक होकर विपक्ष की माहौल बिगाड़ने की साजिशों को नाकाम कर देगी।