फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress is giving political color to National Herald case: BJP

नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस: भाजपा

विज्ञापन
Congress is giving political color to National Herald case: BJP
कच्ची छावनी भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते पार्टी कार्यकर्ता व नेता। 
कच्ची छावनी में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर वीरवार को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कच्ची छावनी स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष कैडर कानून की मदद करने के बजाय इसे राजनीति रंग दे रहा है।

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि गांधी परिवार अपनी चोरी को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड को पैसे कमाने की मशीन के रूप में इस्तेमाल किया और करोड़ों गरीब लोगों का खून चूसा है। विधायक अरविंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के जरिए धन और संपत्ति का दुरुपयोग किया, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रमुख शेयरधारक हैं। पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने कांग्रेस नेताओं पर अपने स्वार्थों को राष्ट्र से ऊपर रखने का आरोप लगाया। इन्होंने देश और उसके निवासियों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। भाजपा जिला जम्मू के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी को घोटालों की जननी करार दिया। जम्मू दक्षिण के अध्यक्ष नरेश सिंह जसरोटिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने फायदे के लिए सार्वजनिक संपत्ति और धन का दुरुपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन में अयोध्या गुप्ता, वीनू खन्ना, पूर्णिमा शर्मा, डॉ. प्रदीप महोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed