फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress invites 21 parties for final program of Bharat Jodo Yatra Srinagar on jan 30

भारत जोड़ो यात्रा: श्रीनगर में ग्रैंड फिनाले की तैयारी, समापन समारोह के लिए कांग्रेस ने 21 दलों को भेजा न्योता

Wed, 11 Jan 2023 08:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने नफरत और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में इस दिन अपना जीवन न्योछावर किया था।

विज्ञापन
Congress invites 21 parties for final program of Bharat Jodo Yatra Srinagar on jan 30
भारत जोड़ो यात्रा करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 समान विचारधारा वाले दलों को आमंत्रित किया है। इसे लेकर उन्होंने पार्टियों के अध्यक्षों को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि यह समारोह महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने नफरत और हिंसा की विचारधारा के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में इस दिन अपना जीवन न्योछावर किया था।

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'इस आयोजन में, हम घृणा और हिंसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अहिंसा के संदेश को फैलाने और सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे। आज सुनियोजित तरीके से जनता का ध्यान जनता के मुद्दों से भटकाया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा एक सशक्त आवाज के रूप में उभरी है। मुझे उम्मीद है कि आप इसमें शामिल होंगे और इसके संदेश को और मजबूत करेंगे।' 
विज्ञापन


खड़गे ने आगे कहा, 'आज भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। इस समय जब संसद और मीडिया में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। यात्रा लाखों लोगों से सीधे जुड़ रही है। हमने अपने देश की मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन, लोकतांत्रिक संस्थानों के कमजोर होने और हमारी सीमाओं पर खतरे को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर चर्चा की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा। मार्च अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजरते हुए 3,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed