फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress gives ticket to saifuddin soz son in baramulla

किस सलमान पर कांग्रेस खेल रही बारामुला में दांव

Sat, 08 Nov 2014 10:48 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
congress gives ticket to saifuddin soz son in baramulla

श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर स्थित बारामुला जिले की जिम्मेदारी युवा कंधों पर डालते हुए कांग्रेस ने इस चुनावी क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज के बेटे सलमान अनीस सोज को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। सलमान अठारह साल बाद घाटी लौटे हैं और राजनीति में आगे बढ़ने की चाह से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


बारामुला जिले सोपोर में जन्मे 43 वर्ष के सलमान वर्ष 2012 में पहली बार घाटी में मीडिया के सामने आए और एक सम्मेलन के दौरान राजनीति में शामिल होने का मकसद बताया। इस सम्मेलन में 300 सरपंच और पंचों के अलावा पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला और लेखक एजी नूरानी और उस समय के निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद भी मौजूद थे।

विज्ञापन

येल विवि से पढ़े हैं सलमान

congress gives ticket to saifuddin soz son in baramulla

सलमान ने येल विश्वविद्यालय से एमबीए, मास्टर्स इन इकोनॉमिक्स अमेरिका से और आनर्स इन इकोनॉमिक्स दिल्ली के सेंट स्टीफंस कालेज से की है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद सलमान वर्ल्ड बैंक में 13 वर्षों तक विभिन जगहों पर काम कर चुके हैं, लेकिन अब अपने पिता की तरह वह राजनीति में आकर घाटी में लोगों के लिए वह करना चाहते हैं जो किसी भी राजनैतिक दल या हस्ती ने नहीं किया हो।

इसके लिए वह लोगों में छाप बना चुके हैं। वहीं, सलमान के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली राजनीति का एक और उदाहरण पेश हुआ है। गौरतलब है कि सलमान की किस्मत का फैसला 9 दिसंबर को तीसरे चरण के मतदान के दिन ईवीएम में कैद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed