फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress developed ladakh region most

कांग्रेस ने लद्दाख को विकसित किया: आजाद

Mon, 17 Nov 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
congress developed ladakh region most

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर के दूरवर्ती और पिछड़े क्षेत्रों से गहरा नाता रहा है। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में लद्दाख प्रांत को विकसित करने के लिए ऐतिहासिक काम किए। लेह को नई शक्ल देने के लिए कांग्रेस ने आटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन किया।

विज्ञापन


रविवार को कारगिल जिले के जंस्कार विधानसभा क्षेत्र के पादुम और शंकु इलाके में आजाद ने चुनावी बैठकें कर कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लेह और कारगिल के लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सराहनीय काम किए गए। कांग्रेस ही पिछड़े और दूरवर्ती क्षेत्रों में विकास बढ़ाने के लिए वचनबद्ध रही है।

विज्ञापन


पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव और सोनिया ने लद्दाख का कई बार दौरा कर लोगों के साथ अपनी सहानुभूति जताई है। कांग्रेस के कार्यकाल में लेह और कारगिल में आल इंडिया रेडियो के स्थानीय स्टेशन स्थापित करके लोगों को दुनिया से जोड़ा। लेह और कारगिल में मौसम के लिहाज से लोगों तक सभी सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए फूड स्टोरेज गोदाम का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेह एयरपोर्ट और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया गया। कांग्रेस पार्टी ने चुतक और निमो बाजगो हाइडिल प्रोजेक्ट, जोजिला और जेड मोड टनल की मंजूरी के साथ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को विकसित करने पर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed