{"_id":"7f234c625f02398dd51f923302021a14","slug":"congress-delegation-meets-sonia-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान गुलाम अहमद मीर की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और प्रभारी अंबिका सोनी से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें रियासत की सियासी परिदृश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
मीर ने राहुल गांधी को रियासत में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर में भी किसानों को पेश आ रही समस्याओं खासतौर से हाल ही में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी से मुलाकात कर केंद्रीय नेतृत्व को रियासत के परिदृश्य और पार्टी गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, विधायक दल के नेता रिगजिन जोरा, उपप्रधान रमण भल्ला, एमएलसी गुलाम नबी मोंगा, विधायक गुलाम मोहम्मद सरूरी, विधायक हाजी अब्दुल रशीद डार, मोहम्मद अनवर भट्ट, कांता भान, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, महासचिव एवं विधायक मोहम्मद अमीन भट्ट, विक्रम मल्होत्रा, डा. मनोहर लाल, मंजीत सिंह, युवा कांग्रेस के प्रधान प्रणव शगोत्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन