फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress convention in jammu kashmir

भाजपा-पीडीपी ने नहीं, कांग्रेसियों ने ही हराया पार्टी को: मीर

Mon, 04 May 2015 11:06 AM IST
Updated Mon, 04 May 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
congress convention in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जम्मू जिला (शहरी और ग्रामीण) के एक दिवसीय अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं के निशाने पर अधिकतर समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही रही। हालांकि, बीच-बीच में मुख्यमंत्री मुफ्ती पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


कमला पैलेस अखनूर रोड पर हुए अधिवेशन में प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और रियासत में भाजपा-पीडीपी सरकार की नाकामी से एक बार फिर साबित हो गया है कि कांग्रेस जोरदार वापसी करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने, हिंदू को मुख्यमंत्री बनाने और पश्चिमी पाक रिफ्यूजियों आदि के मसलों और खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद और सीमा पर गोलाबारी रोकने के जो वादे लोगों से किए थे, वह सब धोखा था। अब लोगों को पछतावा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी ने नहीं, कांग्रेसियों ने ही हराया

congress convention in jammu kashmir

मीर ने कहा कि कांग्रेस को रियासत में भाजपा, पीडीपी या नेशनल कांफ्रेंस ने नहीं हराया, बल्कि कांग्रेसियों ने ही हराया। जनता और कार्यकर्ताओं की नब्ज न समझ पाने की वजह से कांग्रेस की हार हुई। उन्होंने कहा कि खुद को बड़ा कांग्रेस नेता कहने वाले और यहां तक कि कई मंत्री भी जनता के बीच ज्यादा समय तक नहीं रहे।

विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा ने यहां तक कहा कि मोदी के बस की बात नहीं है सरकार चलाना। उन्होंने कहा कि मोदी 56 इंच की छाती बताकर कहते रहे कि पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देंगे, लेकिन कश्मीर में खुलेआम पाकिस्तानी झंडे लहराये जा रहे हैं।

सीमा पर आए दिन पाक गोलाबारी होती है। अनुच्छेद 370, पश्चिमी पाक रिफ्यूजियों को भुला दिया गया है। वरिष्ठ उपप्रधान एवं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को बरगला कर वोट लेने वाली पार्टी की सच्चाई अब जनता को समझ में आ चुकी है और वह पछता रहे है।

पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एम्स जम्मू में खुलवाने में भाजपा अब तक नाकाम रही। बाढ़ प्रभावित लोगों के अलावा रिफ्यूजियों, जम्मू से भेदभाव को भाजपा भूल गई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा, बलवान सिंह, शिवदेव सिंह, इंदु पवार, ओम चोपड़ा आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed