फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress candidates list almost final

प्रत्याशियों के नाम तय, सोनिया लगाएंगी अंतिम मुहर

Tue, 26 Aug 2014 02:27 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
congress candidates list almost final

आगामी विधानसभा चुनाव में उतारने के लिए कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


तैयार सूची को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेज दिया जाएगा, लेकिन इस पर अंतिम मुहर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की ही लगेगी।

विज्ञापन

कु्छ नामों पर व‌िरोध भी

congress candidates list almost final

चुनाव में उम्मीदवारों के चयन में अब तक पिछड़ रही कांग्रेस को भी सोमवार को काफी माथापच्ची करनी पड़ी। श्रीनगर में नेताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर प्रदेश इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन प्रो. सैफुदीन सोज ने की।

विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के वास्ते कांग्रेस की यह पहली बैठक थी। बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर लंबा विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा भी कई दूसरे मुद्दे भी उठे। बैठक लगभग चार घंटे तक चली।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुछ नामों को पैनल में शामिल करने को लेकर कुछ नेताओं द्वारा एतराज भी जताया गया।

सभी सीटों के प्रत्याशी लगभग तय

congress candidates list almost final

बैठक में भाग लेने वाले एक नेता के अनुसार जम्मू, कश्मीर तथा लद्दाख संभाग की सभी 87 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं।

इनको जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी जिसके चेयरमैन अजय माकन हैं, के पास भेजा जाएगा।

नामों की जांच की जाएगी और उसके बाद इसको कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के पास भेजा जाएगा और इस पर अंतिम मुहर प्रार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ही लगाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed