फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cong workers warn azad against imposed candidates in Assembly polls

बाहरी प्रत्याशी उतारे तो हरवा देंगे चुनाव

Mon, 18 Aug 2014 04:40 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
Cong workers warn azad against imposed candidates in Assembly polls

कारगिल में कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

विज्ञापन


राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज को स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि वह बाहरी प्रत्याशियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगर ऐसा हुआ तो पार्टी की हालत दोबारा लोकसभा चुनाव जैसी होगी।

लोस चुनाव का डैमेज कंट्रोल कर रहे आजाद

Cong workers warn azad against imposed candidates in Assembly polls

आजाद और प्रो. सोज को कारगिल के एक दिवसीय दौरे के दौरान स्थानीय नेताओं ने अपने रुख से अवगत करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गत 12 अगस्त के लेह दौरे के बाद कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के इस दौरे को अहम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कारगिल में प्रो. सोज और आजाद शनिवार को लोकसभा चुनाव के दौरान हुए डैमेज को कंट्रोल के लिए एक्सरसाइज शुरू करने को पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं से बैठकों का लंबा दौर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीतने वाले को ही द‌िया जाएगा ट‌िकट

Cong workers warn azad against imposed candidates in Assembly polls

कारगिल से पूर्व विधायक और मंत्री हाजी निसार अली, पूर्व विधायक गुलाम रजा और कारगिल विकास स्वायत्त परिषद में कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गुलाम रजा के चुनाव हारने के कारणों पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों ने बताया कि अधिकतर कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय और सीट निकालने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही उतारा जाए। इस स्थिति में कारगिल और झंस्कर विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन

स्‍थानीय कैडर से डरी हुई है पार्टी

Cong workers warn azad against imposed candidates in Assembly polls

सूत्रों ने बताया कि आजाद और प्रो. सोज ने एक स्वर में पार्टी नेताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आजाद ने पार्टी नेताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में पार्टी हाईकमान स्थानीय कैडर की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला लेगा।

आजाद ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी सियासी जमात है जो राज्य के तीनों खित्तों में समान विकास और न्याय कर सकती है। कांग्रेस ने ऐसा करके दिखाया भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed