{"_id":"5b6bf3ebf0d49fb59c7eed95e45bbebc","slug":"conflicts-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में खूनी संघर्ष
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकड़ा इलाके में भूमि विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। एक पक्ष के दो लोगों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। घायल युवक को आनन-फानन मेंे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। हमला करने के आरोपी पिता-पुत्र को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपचाराधीन ललित कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने दो दिन पहले उसके पिता पर हमला कर दिया था। पंजाब में हुई इस वारदात में घायल उसके पिता पंजाब के अस्पताल में उपचाराधीन हैं। रविवार को जम्मू-कश्मीर की सरहद पर स्थित खरकड़ा में वह अपनी दुकान बंद कर आ रहा था कि पिता और पुत्र ने मिलकर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
घायल के अनुसार हमलावरों ने उनके शरीर पर कई वार किए। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन हमले के आरोपी घायलों में नरेश कुमार और टिल्लो निवासी खरकड़ा शामिल हैं। सिटी थाना पुलिस के अनुसार ललित कुमार की दुकान है। दो दिन पूर्व उनके पिता पर हमला किया गया। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन