फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conflict in two groups

Jammu News: पशु खेत में घुसने पर दो गुटों में तनातनी, नुकसान की भरपाई पर निपटा मामला

विज्ञापन
Conflict in two groups
पुलिस ने बीच-बचाव कर सुलझाया विवाद, पहले गुट ने दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया थाने के अंतर्गत आते गांव निक्कोवाल में दो गुटों में टकराव हो गया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, थाना प्रभारी अरनिया दीपक कटोच, थाना प्रभारी आरएस पुरा पवन डोगरा ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार जोड़ा फॉर्म के एक गुट के बिल्ला के जानवर गांव निकोवाल के बोधराज के खेतों में घुस गए। बोधराज ने जानवरों को खेतों से बाहर निकालने के लिए कहा तो पहले गुट के व्यक्ति ने जमीन के कागज दिखाने को कहा। इसे लेकर दोनों तरफ से तनातनी हो गई।
दूसरे गुट के व्यक्ति ने मामला पंचायत के ध्यान में लाने के लिए सरपंच विजय चौधरी को सारी बात बताई। जब सरपंच उसके साथ गया तो पहले गुट के व्यक्ति ने हाथापाई शुरू कर दी। इतनी देर में सरपंच वापस गांव में आया और बाकी के लोगों को इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठे होकर जब वारदात वाली जगह पर पहुंचे तो पहले गुट के व्यक्ति ने भी लोग एकत्रित कर लिए। यह लोग लाठियों के साथ आए थे। इससे पहले की दोनों एक-दूसरे पर हमला करके किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही पहले गुट के लोग भाग खड़े हुए। गांव के लोगों ने खेत में घुसे पशुओं को पकड़ कर कम्युनिटी हॉल में बांध दिया। उसके बाद स्थिति जब ज्यादा तनावपूर्ण होने लगी तो आरएस पुरा थाना और अरनिया थाने के प्रभारियों के साथ एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को समझाने के लिए जद्दोजहद चलती रही। इतनी देर में आसपास के सरपंच वहां पर पहुंचने लगे। लोगों ने पुलिस को बताया कि आए दिन यहां पशु खेतों में घुसकर नुकसान करते हैं। इसके चलते ही बहसबाजी और हाथापाई हुई। वहीं पहले गुट के व्यक्ति ने बताया कि गांव के लोगों ने पहले उनकी एक महिला को मारा है। उसके सिर पर चोट आई है। दूसरे गुट के लोगों ने इस आरोप को नकार दिया।
विज्ञापन

---
पहले गुट के पशु नहीं छोड़ने पर अड़ गए दूसरे पक्ष के लोग
एसडीपीओ ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन दूसरा गुट जानवरों को न छोड़ने पर अड़ गया। लोगों ने पुलिस से कहा कि वह लिखित में दर्ज करें कि आज के बाद पहले गुट के पशु उनके खेतों नहीं घुसने चाहिए। ऐसा होने के बाद ही जानवरों को छोड़ा जाएगा। पुलिस की तरफ से कहा गया कि आज का जो मामला हुआ है, उस पर जांच की जाएगी और जो भी कुसूरवार होगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरे गुट के लोगों के न मानने के बाद एसडीपीओ आरएस पुरा, थाना प्रभारी अरनिया, थाना प्रभारी आरएस पुरा वहां से सीधा अरनिया थाना पहुंच गए। उसके बाद दोनों गुटों की तरफ से पांच-पांच लोगों को थाने में बुलाया गया। वहां पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे। अंत में तय हुआ कि पहला गुट अपने जानवरों का ख्याल रखेगा कि वह दूसरों के खेत में न घुसें। नुकसान की भी भरपाई करेगा। दोनों गुटों में समझौते के बाद विवाद निपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घटनाक्रम को लेकर तीन दिन बाद बुलाई बैठक
घटनाक्रम को लेकर तीन दिन बाद एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने बैठक बुलाई है। इसमें दोनों गुटों के लोग मौजूद रहेंगे। इस मुद्दे पर थाना प्रभारी अरनिया दीपक सिंह कटोच ने बताया कि जानवर खेत में घुसने पर दो गुटों के बीच आपसी मतभेद हो गया था और बात कहासुनी के बाद हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कर दिया है और जो भी खेतों का नुकसान हुआ है उसके लिए लिखित में अर्जी देने के लिए कहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed