फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Confessional video of terrorist arrested in Anantnag

कश्मीर में गिरफ्तार आतंकी का खुलासा, हथियार नहीं लूटने पर दी जाती है जान से मारने की धमकी

Sat, 29 Apr 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Confessional video of terrorist arrested in Anantnag
पकड़ा गया आतंकी - फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में दो आतंकियों ने बैंक पर हमला कर सीआरपीएफ जवान से रायफल लूटने की कोशिश की। इस दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। आतंकियों की ओर से चलाई गई गोली से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकी के कबुलनामे का एक वीडियो सामने आया है। आतंकी ने बताया कि उसका नाम मुनीब है और उसे धमका कर हथियार लूटने को कहा गया। अन्य आतंकियों ने उसे धमकी दी है की अगर वो सुरक्षाबलों से हथियार नहीं लूटेगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। हथियार लूटने पर पैसे मिलने की बात भी उसने कबूल की।
विज्ञापन


वहीं दूसरी आतंकी की पहचान राजा निवासी बिशपोरा के रूप में की गई है। आतंकी ने अपने कबूलनामें में बताया कि उसे पिस्टल चलानी नहीं आती और न ही उसे ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग के लाल चौक से पकड़ा गया आतंकी

Confessional video of terrorist arrested in Anantnag
आतंकी - फोटो : Demo Photo
गौरतलब है कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में स्थित जेके बैंक के टीपी ब्रांच में दो आतंकी दोपहर बाद घुसे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने उसकी रायफल छीनने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।

इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने एक आतंकी को काबू में कर लिया। उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया। घटना में शामिल एक अन्य आतंकी मौके से फरार हो गया। घायल जवान सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन का कौशल कुमार है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए आतंकी की पहचान मुनीब अहमद मल्ला के रूप में हुई है जो दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के रिशीपोरा का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि फरार आतंकी शोपियां का ही राजू था। हाल ही में 30 आतंकियों के वायरल हुए वीडियो में भी वह दिख रहा था। कहा जा रहा है कि दोनो हिज्ब से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed