फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   condolence

पूंछ में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत को श्रद्धांजलि देकर नमन किया

विज्ञापन
condolence
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर भूतपूर्व सैनिक सेल की ओर से पुंछ में शहीद हुए सैनिकों की शहादत को वीरवार को नमन किया गया। इस दौरान समाज सेवी एवं भूतपूर्व सैनिकों के नेता कैप्टन (सेवानिवृत) कुंदन लाल शर्मा की देखरेख में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

दलजीत सिंह चौक में रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन कुंदन लाल शर्मा ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी नापाक हरकतों से बाज आए। शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी, आज नहीं तो कल इन कायराना हमलावरों को मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है। इसमें पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा। हम सभी एकजुट, प्रशिक्षित एवं सेहतबंद हैं और यदि सरकार को हमारी जरूरत पड़ती है तो हम किसी भी मोर्चे में लड़ने एवं सेवा करने के लिए हर वक्त तैयार हैं।
विज्ञापन

रैली में संस्थापक अध्यक्ष जे एंड के एक्स सर्विसमेन सेल केपीएल खजूरिया, कैप्टन यदु नाथ, सतपाल, गिरधारी लाल, एचएल रैना, परस राम, दलजीत सिंह, सूबेदार किरपाल सिंह, हवलदार जोगेंद्र सिंह एवं अन्य सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed