फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conch blowing at Har ki Pauri on the occasion of Ahilyabai's birth anniversary

Jammu News: अहिल्याबाई की जयंती पर हर की पौड़ी में शंखनाद, गूंजी वेदों की ऋचाएं

विज्ञापन
Conch blowing at Har ki Pauri on the occasion of Ahilyabai's birth anniversary
तवी नदी पर वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित आरती कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्धालु।
जम्मू। वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती जम्मू में भी भारतीय जनता पार्टी ने धूमधाम से मनाई। हर की पौड़ी में 11 पंडितों ने शंखनाद और वेदों की ऋचाओं के साथ तवी की आरती उतारी। संगीतमय आरती ने माहौल को भक्तिभाव से भर दिया। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तवी नदी के तट पर शनिवार की शाम को केसरिया साफे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, विधायक विक्रम रंधावा भी मौजूद रहे। सभी ने अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सत शर्मा ने कहा कि वे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक थीं। उन्होंने पूरे जीवन घोर कष्ट सहने के बाद भी उपेक्षित वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उनके लोक कल्याण के प्रति कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में पूरे देश के अंदर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव एडवोकेट विबोध गुप्ता, विधायक अरविंद गुप्ता, हरकी पौड़ी के महंत सरस्वती जी महाराज भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed