{"_id":"5d6accd68ebc3e017941d7be","slug":"componsetion-jammu-news-jmu1923105147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा राशि न मिलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा राशि न मिलने से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की तहसील परगवाल की पंचायत सरवाल के किसानों की बाढ़ में बही फसल का मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है। किसानों की फसल दो अगस्त को बाढ़ की भेंट चढ़ थी। दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि किसानों को मुआवजे की राशि उनके खाते में भेज दी गई है। किसान मुआवजे की राशि न मिलने से काफी परेशान हैं।
वार्ड नंबर आठ के तीन किसान पूरण चंद पुत्र धर्म चंद, नथा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह तथा पूरण चंद पुत्र धर्म चंद की उपजाऊ जमीन दो अगस्त को दरिया चिनाब में आई बाढ़ से चिनाब में समा गई थी। उस जमीन पर उड़द की फसल बीजी गई थी। पूर्व पंच अनिल कुमार उर्फ रोकी गुप्ता की तरफ से किसानों के हुए नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय खौड़ तथा थाना खौड़ में दर्ज कराई गई। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने भी क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए क्षेत्र का दौरा भी किया। उनके साथ तहसीलदार परगवाल भी थे। एसडीएम ने तहसीलदार को किसानों के नुकसान के जल्द दस्तावेज तैयार कर मुआवजा देने के निर्देश जारी किये।
एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उन तीनों किसानो के नुकसान की राशि आ गई है। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि अभी तक बैंक खातों में कोई राशि नहीं आई है। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर का कहना है कि तीनों किसानों की मुआवजे की राशि आ गई है जो जल्द उनके खातों में डाल दी जाएगी। एक किसान के नाम में कुछ गलती थी, जिसकी वजह से देरी हुई है।