{"_id":"56f223294f1c1b890af14d87","slug":"communist-are-misleading-to-country-dr-nirmal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को गुमराह कर रहे कम्युनिस्ट : डा. निर्मल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को गुमराह कर रहे कम्युनिस्ट : डा. निर्मल सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार सरकारी आवास पहले ही खाली कर चुका है।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के संबंध में भाजपा ने मंगलवार को जम्मू में एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि मातृभूमि के लिए अपना अमर बलिदान देने वाले शहीदों को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि राष्ट्र विरोधी ताकतों का सामना एकजुट कर उन्हें परास्त कर ही दी जा सकती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम का मौजूदा दौर में कम्युनिस्ट पार्टी का अपने निहित स्वार्थों के लिए प्रयोग कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद देश के हैं और कम्युनिस्ट पार्टी वर्गहीन लोग है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एमएलसी अशोक खजूरिया, महासचिव पवन खजूरिया, भारत भूषण, ममता सिंह, युद्धवीर सेठी, मोती कौल, रजनी सेठी, ऊषा चौधरी, पूर्णिमा शर्मा आदि ने भी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन