फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commotion in gmc on nurse transfer

एक घंटे के छुट्टी के लिए इतनी बड़ी सजा

Tue, 12 Aug 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 Aug 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
commotion in gmc on nurse transfer

रियासत के सबसे बड़े जीएमसी अस्पताल में सोमवार की दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक नर्स के तबादले के विरोध में नर्सों ने काम छोड़कर अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इससे थोड़े समय के लिए अफरा-तफरी मची रही। बाद में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। फिलहाल नर्स का तबादला रोक दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नर्सों की मेटरन ने एक नर्स सुरिंदर कौर का ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तबादला करवा दिया।

एक घंटे की छुट्टी पर हुआ बवाल

commotion in gmc on nurse transfer

नर्स का कहना है कि उसने एक घंटे की छुट्टी सीएमओ से ली थी। इस पर मेटरन ने उसके खिलाफ अपशब्दों का उपयोग किया और शिकायत कर तबादला करवा दिया।

इसकी सूचना नर्स ने जम्मू कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रेसीडेंट प्रदीप शर्मा को दी। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नर्सें काम छोड़कर सुपरिंटेंडेंट के कार्यालय के पास जमा हो गईं और हंगामा करने लगीं।

बाद में सुपरिंटेंडेंट ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की। एसोसिएशन के अनुसार उनकी मांग पर अस्पताल सुपरिंटेंडेंट ने नर्स के तबादले आदेश को वापस ले लिया और मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी।

रात ड्यूटी में पिक एंड चूज पालिसी का विरोध

commotion in gmc on nurse transfer

एसोसिएशन का आरोप है कि नर्स ने रात ड्यूटी में पिक एंड चूज पालिसी का विरोध किया था, जिसके कारण योजना के तहत उसका तबादला सीडी अस्पताल करवा दिया गया।

दूसरे पक्ष का कहना है कि नर्स से जब मेटरन ने छुट्टी के संबंध में पूछा तो उसने सीएमओ से ली गई छुट्टी के कागज को ही मेटरन के ऊपर फेंक दिया, जो अनुशासनहीनता है। बहरहाल इस सारे हंगामे के दौरान थोड़ी देर के लिए अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई।

दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। इसकी रिपोर्ट चार दिन के अंदर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed