फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   committee formed to implement the CMP

CMP लागू कराएंगे डिप्टी सीएम निर्मल सिंह

Wed, 22 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 22 Apr 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
committee formed to implement the CMP
रियासत के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कामन एजेंडे पर अमल के लिए उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में एक दल का गठन किया है। दल के सदस्य नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रस्तावित मुद्दों को अमल में लाने की दिशा में प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


दल में ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, पीएचई मंत्री सुखनंदन, वित्त मंत्री डा. हसीब ए द्राबू, कोआपरेटिव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व लद्दाख मामले चेरिंग दोरजे शामिल हैं। गठबंधन सरकार के गठन से पहले दोनों दलों में कई एजेंडों पर साथ काम करने पर सहमति बनाई गई थी।

विज्ञापन


इन्हें अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। दल के सदस्यों का आगामी सप्ताह दिल्ली में जाकर केंद्रीय मंत्रियों से बैठकें करना प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर प्रशासनिक विभाग को गठबंधन सरकार के एजेंडों को समय पर अमल में लाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए दोनों दलों के बीच समन्वय समिति का भी गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed