{"_id":"66d6692b6c37d4616408ecc4","slug":"commissioner-of-jammu-municipal-visit-trikuta-nagar-jammu-news-c-10-jam1006-433417-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रत्येक वार्ड में करवाई जाए फागिंग, पूरा शहर किया जाए कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रत्येक वार्ड में करवाई जाए फागिंग, पूरा शहर किया जाए कवर
विज्ञापन
त्रिकुटा नगर का दौरा करते हुए उपायुक्त देवांश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डेंगू के बढ़ते मामलों पर नगर निगम आयुक्त ने त्रिकुट नगर के दौरे के दौरान दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों के कारण हर वार्ड में फागिंग और स्प्रे अभियान चलाया जाए। यह निर्देश जम्मू नगर निगम (जेएमसी) के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने त्रिकुटा नगर के दौरे के दौरान दिए। इसके साथ ही यहां पर फागिंग शुरू करवाई गई।
आयुक्त ने जम्मू नगर निगम और एंटी मलेरिया विंग जम्मू द्वारा की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया और प्रत्येक वार्ड को कवर करने के लिए सभी संबंधितों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और अपने घरों और आवास इकाइयों के आसपास स्वच्छता रखें।
डॉ. यादव ने समाधान पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत शिकायतों की स्थिति की समीक्षा के लिए भी एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें त्वरित और प्रभावी समाधान का निर्देश दिया गया। लोगों की सुविधा हेतु शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कहा गया।