{"_id":"58dccda64f1c1b094063da2a","slug":"commissioner-inspected-preparations-of-inauguration-in-chinaini-tunnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन से पहले अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी-नाशरी टनल के उद्घाटन से पहले अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Mar 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
चिनैनी नाशरी टनल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उधमपुर, रियासी और रामबन जिलों के उपायुक्तों से बैठक कर चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टनल के उद्घाटन के लिए आना है, ऐसे में प्रबंधों को तय समय पर पूरा किया जाए। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन व वैकल्पिक रूटों के किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने प्रेस कवरेज के लिए मीडिया संबंधी इंतजामों को भी जांचा और संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सुनिश्चित करें कि प्रेस कवरेज करने वालों को परेशानी न हो। सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का भी मंडलायुक्त ने जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित जिलों के जिला उपायुक्तों ने तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन