{"_id":"62605ced5d70a947b41377b8","slug":"commission-should-be-constituted-to-investigate-the-innocents-killed-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: घाटी में मारे गए बेगुनाहों की जांच के लिए गठित किया जाए आयोग, भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: घाटी में मारे गए बेगुनाहों की जांच के लिए गठित किया जाए आयोग, भूख हड़ताल शुरू
Thu, 21 Apr 2022 05:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 05:38 AM IST
सार
अपनी मांग के समर्थन में जम्मू-कश्मीर रिकॉन्सिलेशन फ्रंट के अध्यक्ष संदीप मावा ने शुरू की भूख हड़ताल। मावा की चेतावनी-पीएम ने पल्ली में 24 मई को उनकी मांगें नहीं मानीं तो रैली स्थल पर कर लेंगे आत्मदाह।
विज्ञापन
श्रीनगर में धरना देते लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर रिकॉन्सिलेशन फ्रंट के अध्यक्ष संदीप मावा अपनी मांगों को लेकर बुधवार से प्रेस एनक्लेव में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 24 अप्रैल को पल्ली में प्रधानमंत्री ने मांगों को लेकर कोई घोषणा नहीं की तो वह रैली स्थल पर ही आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
मावा ने कहा, हमारे कुछ मुद्दे थे जिनमें से कुछ पर सरकार ने गौर किया है जबकि कुछ अभी बाकी हैं। इनको लेकर ही वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि बिट्टा कराटे और सिस्टम में घुस आए पाकिस्तानी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हमारी दो और मांगें हैं -बेगुनाह हिन्दुओं, मुसलमानों और सिखों की जो हत्याएं हुईं, उसकी जांच को लेकर कमीशन का गठन हो और रमसा अध्यापकों को स्थायी किया जाए। मावा ने कहा कि उनकी भूख हड़ताल 24 अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
अगर प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कोई घोषणा नहीं की तो वह शाम 4 बजे उसी जगह पर आत्मदाह कर लेंगे।