फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   commission seeks report on contract to GMC

जीएमसी में कांट्रैक्ट पर आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 25 Feb 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 25 Feb 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
commission seeks report on contract to GMC

रियासत के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जीएमसी जम्मू में डायग्नोस्टिक सेंटर का कांट्रैक्ट निजी हाथों को सौंपने के क्रम में अनुचित पक्ष देने के आरोपों पर राज्य सतर्कता आयोग ने अथारिटी से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


आयोग के प्रवक्ता के अनुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त सचिव से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने डबगोत्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ डबगोत्रा की ओर से जीएमसी के प्रिंसिपल के खिलाफ दायर शिकायत पर कार्यवाही की है।
विज्ञापन


आरोप में कहा गया कि जीएमसी में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर निजी डायग्नोस्टिक सेंटर को केंद्र स्थापित करने और उसे चलाने की अनुमति देने में पक्षपात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने मामले की प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी स्टेट विजिलेंस आर्गनाइजेशन को दी। विजिलेंस की ओर से आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया कि प्रथम दृष्टया सेंटर में मरीजों से वसूली जाने वाली फीस में घोटाला नजर आ रहा है।


नियमानुसार फीस हास्पिटल फंड में जाने की बजाय निजी फार्म सीधा खुद पैसे वसूल रही है। इसके लिए निजी फर्म को हास्पिटल में परिसर और बिजली मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। अन्य राज्यों की तर्ज पर पीपीपी आधार पर चलने वाले केंद्रों से होने वाले लाभ का हिस्सा सरकार को नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed