फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Commisionner of Jammu Municipal Corporation Visit Raghunath Market

Jammu News: फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं

विज्ञापन
Commisionner of Jammu Municipal Corporation Visit Raghunath Market
- नगर निगम आयुक्त ने किया पुराने शहर का दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

- लोग सफाई शुल्क का समय पर करें भुगतान, कूड़ा निगम के कचरा वाहनों में ही डालें
- रघुनाथ मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इससे लोग आराम से आवाजाही कर सकेंगे। यह निर्देश नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने पुराने शहर के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए।
उन्होंने शहर के विकास के लिए सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि किसी क्षेत्र के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने रघुनाथ मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और कहा कि विकास में सभी योगदान दें। हमारा एकमात्र ध्यान जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शहर की लाइटों को चालू करना है। शहर को एक सुंदर रूप देना है।
विज्ञापन

उन्होंने रघुनाथ बाजार में स्वच्छता और पार्किंग के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। उन्होंने सफाई शुल्क समय पर अदा करने को कहा। लोगों से अपील की कि कूड़ा निगम के कचरा वाहनों में ही डालें। उन्होंने रघुनाथ मार्केट में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत बनाए जा रहे फुटपाथ, प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य का मूल्यांकन भी किया। आश्वासन दिया कि इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संयुक्त आयुक्त अब्दुल सतार, संयुक्त आयुक्त वर्कर्स फिरदौस अहमद काजी, उपायुक्त दक्षिण लाल चंद, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विनोद शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed