{"_id":"60da284e8ebc3ebb92559dd6","slug":"commandos-with-anti-drone-guns-deployed-at-military-installations-jammu-city-news-jmu2383003191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य प्रतिष्ठानों पर एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य प्रतिष्ठानों पर एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लगातार दो दिनों से ड्रोन हमलों के चलते सैन्य प्रतिष्ठानों में एंटी ड्रोन गन सहित कमांडो तैनात किए गए हैं। खतरे को देखते हुए किसी भी जगह ड्रोन उड़ता देख जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी सेना मुख्यालयों, यूनिटों, कैंपों में जवानों को अलर्ट किया गया है।
वायुसेना स्टेशन में भी एंटी ड्रोन गन वाले एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं। हालांकि, सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सभी कैंप अलर्ट पर जरूर रखे गए हैं। दो दिन से लगातार दो ड्रोन वारदातों से सुरक्षा को खतरा तो है ही और यह एक बड़ी चुनौती भी है। लिहाजा सेना पूरी तरह से अलर्ट है और हर संभव कोशिश की जा रही है। उधर, कालूचक मिलिट्री स्टेशन की घटना को लेकर सोमवार को पुलिस ने कुंजवानी, पुरमंडल मोड़, बाड़ी ब्राह्मणा, रत्नूचक, नेशनल हाईवे आदि पर वाहनों को रोक कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और सेना ने मिलकर इन तमाम जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है।
एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस भी इस पर पूरी नजर रखे हुए है। लगातार दो दिन की घटनाओं को लेकर पूरा अमला अलर्ट है। सभी पुलिस प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।