फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The comet's captivating view in Hanley on LAC in Ladakh

लद्दाख में एलएसी पर हनले में नजर आया धूमकेतु का दिलकश नजारा

Sat, 25 Jul 2020 03:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
The comet's captivating view in Hanley on LAC in Ladakh
एलएसी के पास स्थित इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल आब्जरवेटरी हनले से नजर आया धूमकेतु - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास 23 जुलाई की रात खगोलीय घटनाक्रम के दिलकश नजारे ने खगोल विज्ञानियों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। एलएसी से कुछ ही किलोमीटर दूर हनले स्थित इंडियन एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेटरी से पुच्छल तारा यानी धूमकेतु (कॉमेट नियोवाइज) से आकाश जगमगाता नजर आया।

विज्ञापन


हनले ऑब्जरवेटरी के प्रभारी दोरजे अंगचुक ने बताया कि कॉमेट नियोवाइज को लगातार ट्रैक किया जा रहा है। 23 जुलाई को यह कॉमेट अपने सफर में पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरा। इसे लेकर आब्जरवेटरी में पहले से तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व कॉमेट स्वैन एन मौके पर खंडित होकर गायब हो गया था। पिछले 23 वर्ष के अनुभव के चलते इस बार पता था कि कॉमेट कहां और कितने बजे तक नजर आएगा। रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच कॉमेट को विक्सन पोलरी के बीच पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमकेतु इतना उजला था कि इसे सामान्य कैमरे अथवा नंगी आंखों से भी देखा जा सकता था। तस्वीरें उस समय ली गईं जब धूमकेतु ठीक आब्जरवेटरी के ऊपर से गुजरता नजर आ रहा था। टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed