{"_id":"851483cec85be1e3f7bdff92deb5f320","slug":"come-together-to-overcome-flood-said-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मुसीबत का सामना मिलकर करना होगा: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मुसीबत का सामना मिलकर करना होगा: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 03 Oct 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कश्मीर को मौजूदा संकट से बाहर निकालने के लिए सभी राजनीतिक दलों, समुदाय आदि को एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
इफ्तिखार हुसेन अंसारी के फातिहा पढ़े जाने के अवसर पर जमा जनसमूह को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि विभिन्न समुदाय के लोगों को एकजुट करना अंसारी का मिशन रहा और पीडीपी इसे पार्टी के कार्यक्रमों का मुख्य एजेंडा बनाकर काम करेगी। सही मायनों में अंसारी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
मुफ्ती ने कहा कि बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने में युवाओं ने जिस तरह साकरात्मक सोच मैदा की यह कश्मीर समाज में नई जान फूंकने जैसे है। उन्होंने कहा कि फातिहा के मौके पर सभी समुदायों के गुरूओं की मौजूदगी से उत्साहित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर को समस्या से बाहर निकालने के इसी तरह सभी राजनीतिक दल काम करें तो मुसीबत के दिन जल्द समाप्त हो सकते है। मुफ्ती ने कहा कि बाढ़ से समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। शिया, सुन्नी, पंडित सभी हालात से परेशान है और इसके लिए संयुक्त तौर से काम करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अंसारी परिवार पीडीपी के लिए अहम रहा है। इस अवसर पर इमरान राजा अंसारी की दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती, विधायक सहित पीडीपी के कई नेताओं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।