फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   combie machines reached

Jammu News: कंबाइन मशीनें पहुंचने पर सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की कटाई शुरू

विज्ञापन
combie machines reached
आरएस पुरा। खेतों में इस समय गेहूं ही फसल पक कर तैयार है। सीमा के साथ सटे क्षेत्र में कंबाइन मशीनें पहुंचने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। गांव चन्दू चक के किसान कृष्ण लाल व अवतार चौधरी ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब से कंबाइन मशीनें आने के कारण गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सीमा पर तारबंदी के पार स्थित भारतीय जमीन पर भी किसान अपनी गेहूं की फसल को समय पर समेटने की तैयारी में हैं। किसान हरबंस लाल का कहना है कि कटाई कार्य में सीमा सुरक्षा बल का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं और बाहरी राज्यों से मजदूर कम ही आए हैं। ऐसे में कंबाइन मशीनों के यहां पहुंचने पर गेहूं की फसल समेटने में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed