{"_id":"7f06717a13ebf45433ae17a5625ebe9e","slug":"collages-start-preparing-for-semester-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की छुट्टी मनाकर लौटे छात्र ये खबर जरुर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की छुट्टी मनाकर लौटे छात्र ये खबर जरुर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 26 Oct 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा की छुट्टियों के चलते संभाग के सभी कालेज बंद थे। सोमवार से कालेज खुलने के साथ ही विद्यार्थी फाइनल परीक्षा के साथ कालेज में होने वाले एसेसमेंट परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएंगे। पूजा की छुट्टियों के चलते कालेज में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों में ब्रेक लगने के कारण विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम को समझने और याद करने में थोड़ी बहुत परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
इस वर्ष से स्नातक पहले वर्ष में शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि अच्छे अंक अर्जित कर सकें। शहर के सभी कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष के विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए कालेज परिसर में रिवीजन टेस्ट आदि करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परेड कालेज में पहले वर्ष की छात्रा शुभांगी गुप्ता ने बताया कि कालेज खुलने के बाद ही एसेसमेंट परीक्षा शुरू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह अपनी परीक्षा के लिए तैयारी कर रही हैं साथ ही कक्षाओं में होने वाले रिवीजन और क्लास टेस्ट में भी शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन
कामर्स कालेज की बीकॉम फर्स्ट ईयर के साहिल सिंह और साइंस कालेज के बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र अभिनीत सिंह ने बताया कि कालेज खुलने के साथ अब फाइनल और एसेसमेंट परीक्षा की तैयारी का प्रेशर रहेगा। उन्होंने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए वह प्रोफेसरों की मदद लेंगे।