फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   coldest night of winter session passed in Srinagar

श्रीनगर में बीती सीजन की सबसे सर्द रात, -2.7 डिग्री तक पहुंचा पारा

Fri, 18 Nov 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 18 Nov 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
coldest night of winter session passed in Srinagar
श्रीनगर में कड़ाके की ठंड - फोटो : File Photo

घाटी में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार की रात माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात बीती। यहां पारा सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच नालों और दूसरे स्थानों पर पानी जमने लगा है। शीतलहर का जनजीवन पर असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी बीस नवंबर से घाटी और जम्मू के कुछ हिस्सों में हलकी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले करीब तीन माह से बारिश न होने के कारण सूखी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। घाटी में रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बनने से बारिश नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेह में माइनस 7.8 डिग्री पहुंचा तापमान

coldest night of winter session passed in Srinagar
लेह में पड़ रही है भीषण ठंड - फोटो : File Photo

श्रीनगर और अन्य हिस्सों में गत 8 नवंबर को रात्रि के पारे ने शून्य को टच कर लिया था। इस बीच काजीगुंड का रात्रि का पारा माइनस 2.2 पहलगाम का माइनस 4.0, कुपवाड़ा का माइनस 2.7, गुलमर्ग का माइनस 0.6, लेह का माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जम्मू में भी रात्रि का तापमान सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 9.3, कटड़ा में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed