{"_id":"1d0743f2c2fb1bfb888fe6801d0226b9","slug":"cold-weather-increse-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ले कलां में दिखने लगा ठंड का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ले कलां में दिखने लगा ठंड का असर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ले कलां के बीच कश्मीर सहित पूरी रियासत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिला उधमपुर के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। घाटी में शीत लहर जारी है।
विज्ञापन
विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस दस डिग्री चल रहा है। जम्मू संभाग के सभी हिस्सों में दिन और रात का पारा गिर गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू, कश्मीर और लेह के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। लेह में दिन का पारा 2.8 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
कारगिल में दिन का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 9.5 और रात का सामान्य से दो डिग्री कम 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा तीन डिग्री कम 4.3 और रात का दो डिग्री कम माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा चार डिग्री गिरकर 17.0 और रात का दो डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन के पारे में चार डिग्री गिरावट के साथ 14.5 और न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बर्फबारी के चलते फिसलन से मुगलरोड को मंगलवार शाम चार बजे यातायात के लिए बंद कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 से शाम चार बजे ही वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। श्रीनगर-कारगिल, बांडीपुरा-गुरेज और सिंथन-किश्तवाड़ मार्ग अभी बंद चल रहे हैं।