कोहरे के कारण विमान और रेल सेवा प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। रियासत के ज्यादातर हिस्से में दिनभर काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। कोहरे के कारण इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद कर दी गईं, जबकि अन्य फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से एक-दो घंटे देर में रवाना हुईं।
इसके अलावा कोहरे के कारण जम्मू पहुंचने और यहां से रवाना होने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। इतना ही नहीं, शनिवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना की गईं बूथ पार्टियां और सुरक्षा बलों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विभाग के अनुसार 21 और 22 दिसंबर को रियासत में मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। उसी दिन से रियासत में ‘चिल्ले कलां’ (40 दिनों की ठंड) शुरू हो जाएगा।
घाटी में दिनभर कड़ाके की ठंड
घाटी में दिनभर जहां कड़ाके की ठंड रही, वहीं जम्मू के आसपास के कुछ हिस्सों में दोपहर में धूप नजर आई। लेकिन शाम ढलते ही ठंड ने अपना कहर शुरू कर दिया। सुबह से ही घने कोहरे के कारण इंडिगो की दोनों फ्लाइट्स रद कर दी गईं।
जबकि अन्य फ्लाइट्स एक-दो घंटे देरी से रवाना हुईं। ट्रेनों का भी यही हाल रहा। जम्मू पहुंचने वाली टाटा मुरी और मोहित एक्सप्रेस नौ-नौ घंटे, मालवा एक्सप्रेस छह घंटे और झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे देर से पहुंची।
जम्मू से रवाना होने वाली ट्रेनें भी निर्धारित समय से लेट रवाना हुईं। पूजा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रवाना हुई। जम्मू में यहां दिन का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर संभाग में दिन का न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
न्यूनतम तापमान एक नजर में
लेह सबसे ठंड रहा। लेह में न्यूनतम तापमान - 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6.7 - 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड रहेगी।
कड़ाके की ठंड के चलते जन जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। बाजारों में रौनक गायब रही। शाम ढलते ही सड़कों से ज्यादातर वाहन नदारद हो गए।
न्यूनतम तापमान एक नजर में
पहलगाम -7.2 डिग्री
श्रीनगर - 4.2 डिग्री
गुलमर्ग - 2.6 डिग्री
कुपवाड़ा - 4.8 डिग्री
काजीगुंड - 3.6 डिग्री
कोकरनाग - 3.8 डिग्री
जम्मू 5.9 डिग्री